कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। हाल-फिलहाल में दर्शकों का रुझान जिस तरह से हॉरर कॉमेडी फिल्मों की तरफ बढ़ा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। इस फिल्म में मूल भाग की मंजुलिका यानी विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं, जिनकी वजह से भी फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। हाल में ही अभिनेत्री ने 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा न होने को लेकर बात की है।