जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर मिस्त्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में साझा किया कि निर्माता असित मोदी ने उन्हें नागपुर जाने और अपने गंभीर रूप से बीमार छोटे भाई को देखने की अनुमति नहीं दी थी। जेनिफर ने कहा कि निर्माताओं ने उन्हें, मोनिका भदौरिया और नट्टू काका यानी घनश्याम नायक को खूब परेशान किया था। मिस्त्री ने इसे कर्म का कार्य बताते हुए कहा, 'यह मेरे भाई की आत्मा है, मोनिका की मां की आत्मा है, नट्टू काका की आत्मा है। नट्टू काका को इन लोगों ने खूब परेशान किया था।'