फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: अंबानी की खातिरदारी से खुश हुईं जया बच्चन, पहली बार पैप्स को देख नहीं हुईं नाराज

Mon, 04 Mar 2024 01:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
 अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग समारोह संपन्न हो गया। तीन दिन तक चलने वाला ये समारोह गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए न सिर्फ बॉलीवुड के दिग्गज बल्कि हॉलीवुड के भी कई सितारे जामनगर पहुंचे थे। समारोह के तीसरे दिन बच्चन परिवार भी नजर आया। हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर जया बच्चन ने खूब लाइमलाइट बटोरी हैं। आइए जानते हैं क्यों।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
 3 मार्च को संपन्न हुए सितारों से सजे इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के साथ श्वेता, जया और अगस्त्य के साथ-साथ अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन सहित बच्चन परिवार ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।  पैपराजी के सामने पोज देने में नापसंदगी और अक्सर उनकी उपस्थिति पर नाराजगी जताने वाली जया बच्चन ने इस बार अपने अलग व्यवहार से सभी का ध्यान खींचा।

विज्ञापन

3 of 5
जया बच्चन-व्हाट द हेल नव्या 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम से जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने पैपराजी को देखकर हाथ हिलाया। यही नहीं, अभिनेत्री ने कैमरे को देखकर एक प्यारी सी मुस्कान भी दी। अभिनेत्री का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

4 of 5
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'आज जया जी को क्या हो गया। लगता है अंबानियों ने अच्छी खातिरदारी कर दी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'चुनाव के वक्त यह लोग अच्छे क्यों बन जाते हैं। उनके व्यवहार को ठीक करने के लिए चुनाव का आना जरूरी है।' एक यूजर ने लिखा, 'जया बच्चन परिवार की हाजिरी में एकदम बदली बदली नजर आ रही है। खैर जो भी हो इनको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया बच्चन - फोटो : social media
बता दें कि अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के सबसे रईस बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन कल रात संपन्न हो गए। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। वहीं कल रात प्री-वेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में अंबानी परिवार बेहद खुश नजर आया।

Bhumi Pednekar: फ्लॉप फिल्मों की कतार में 'भक्षक' भूमि के लिए बनी संजीवनी, कहा- यह किरदार था बेहद चुनौतीपूर्ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें