फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: ‘जवान’ अभिनेत्री नयनतारा का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट कर प्रशंसकों को किया सावधान

Sat, 14 Sep 2024 12:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। ‘जवान’ अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के साथ स्थिति के बारे में बताया। अभिनेत्री ने पोस्ट करते हुए अनुरोध किया कि उनके प्रशंसक उनके अकाउंट से होने वाले किसी भी असामान्य गतिविधि या पोस्ट को अनदेखा कर दें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
पोस्ट में क्या लिखा?
नयनतारा ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अकाउंट हैक हो गया है। कृपया पोस्ट किए जा रहे किसी भी अनावश्यक या अजीब ट्वीट को अनदेखा करें।’यह घोषणा एक्स पर उनकी आखिरी पोस्ट के बाद हुई, जिसे इस महीने की शुरुआत में शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ की एक साल पूरे होने के अवसर पर साझा किया गया था।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर दिखा पत्नी ताहिरा का रोमांटिक अंदाज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें

 
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
पोस्ट में जताया था आभार
पोस्ट में, नयनतारा ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए लिखा, ‘जवान के एक साल चीफ एटली की ओर से बधाई,  शाहरुख खान, विजय सेतुपति, और प्रशंसकों ने इसे बहुत बड़ा बना दिया।’ बता दें कि अभिनेत्री ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ जवान में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

 

4 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
‘जवान’ से बॉलीवुड में किया डेब्यू
'जवान' शाहरुख खान और निर्देशक ‘एटली’ की पहली फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा, लहर खान, गिरिजा ओक और संजीता भट्टाचार्य शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
गुड़हल की चाय के फायदे बताने पर डाक्टर ने किया था विरोध
अभिनेत्री नयनतारा कुछ दिनों पहले गुड़हल के फूल की चाय बनाने के फायदे बता कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थीं। उनकी इस पोस्ट के बाद ‘द लीवर डॉक्टर’ ने इसका जमकर विरोध किया था। जिसकी प्रतिक्रिया में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की थी। हालांकि, इन सबके बाद उन्होंने अपनी गुड़हल की चाय वाली पोस्ट को हटा लिया था। 
कैमरा देख क्यों आग बबूला हो जाती हैं जया बच्चन? सामने आई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें