अभिनेता दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की चर्चित फिल्म ''जट्ट एंड जूलियट' की तीसरी कड़ी इस महीने रिलीज होने को तैयार है। इससे पहले आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है। इसमें प्यार है, कॉमेडी है और साथ ही जबर ड्रामा है। कपल के बीच होने वाली तीखी नोंकझोंक है, जो किसी निष्कर्ष तक नहीं जाती है। पंजाबियों वाली रौनक और तड़क-भड़क भी है।