फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmin Bhasin: स्टार्स के लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं जैस्मीन, बोलीं- कोई जानबुझ कर खराब नहीं...

Mon, 20 May 2024 05:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे हमेशा बेबाकी से अपनी बातें रखती नजर आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए एक्टर्स को ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास लगाती नजर आईं। आइए आपको बताते हैं जैस्मीन भसीन ने क्या कहा है--
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में राजकुमार राव कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। वहीं जैस्मीन भसीन बिना किसी का नाम लिए हुए कहती हैं,'अगर ध्यान देकर नहीं देखा जाए तो मुझे उस फोटो में कुछ भी अलग या बदला हुआ नहीं नजर आया था। लोग कैसे बिना बात के ही ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं'। 
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मीन भसीन अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'देखिए हम सब शोबिज का हिस्सा हैं। हम सब खूबसूरत दिखना चाहते हैं। आप ही बताइए कोई जानबूझ कर खराब दिखना चाहेगा क्या। हम सब अच्छा से अच्छा दिखने की कोशिश करते हैं'। 

4 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉस्मेटिक सर्जरी या उनकी शारीरिक बनावट में किसी बदलाव के लिए जब भी किसी स्टार को ट्रोल किया जाता है तब उसका नकारत्मक प्रभाव उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। जैस्मीन कहती हैं, 'मुझे समझ में नहीं आता है लोग इतनी नकारात्मकता को क्यों बढ़ावा देते हैं। यह बहुत ही जहरीला होता है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मीन भसीन आगे कहती हैं,  'मशहूर हस्तियों को भी कुछ व्यक्तिगत समस्या हो सकती है। हर व्यक्ति जीवन में किसी न किसी परेशानी से गुजर ही रहा होता है ऐसे में जब बेवजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है तब वे अवसाद में चले जाते हैं। लुक्स और फिगर को लेकर ट्रोलिंग गलत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें