बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान भारत से लेकर विदेशों तक लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की बहुत बड़ी तादाद है, लेकिन अभिनेता को 23 साल की अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं वह अभिनेत्री कौन हैं?