फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Megha Chakraborty-Sahil Phull Wedding: शादी के बंधन में बंधें मेघा और साहिल, एक दूजे की आंखों में खोए कपल

Wed, 22 Jan 2025 12:17 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Megha Chakraborty-Sahil Phull Wedding: ‘इमली’ फेम अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपने मंगेतर साहिल फुल से शादी कर ली। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
1 of 1
मेघा चक्रवर्ती और साहिल फुल ने की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इमली’ में इमली की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती ने मंगलवार 21 जनवरी, 2025 को अपने मंगेतर साहिल फुल से शादी कर ली। नवविवाहित जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शादी की प्यारी तस्वीरें शेयर की। कुछ दिनों पहले ही राहुल फुल ने मेघा को प्रपोज किया था और साथ ही शादी की घोषणा भी की थी। 

शादी के बंधन में बंधे मेघा और साहिल
इमली फेम मेघा चक्रवर्ती और साहिल फुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही कैप्शन में लिखा, "हमारा हमेशा का साथ यहीं से शुरू होता है। प्यार, हंसी और जीवन भर साथ निभाने के वादे से घिरे हुए, हम आप सभी के साथ अपनी खूबसूरत यात्रा का पहला अध्याय साझा करते हुए रोमांचित हैं। यहां प्यार बढ़ता है, सपने सच होते हैं और एक-दूसरे के साथ जीवन भर खुशियां मिलती हैं। हमारे ढेर सारे प्यार के साथ, साहिल और मेघा।"


यह खबर भी पढ़ें: Jeet Adani-Diva Marriage: इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे जीत-दिवा, विवाह में नहीं होगा कोई सेलिब्रिटी

सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
शादी की तस्वीरें शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में उनके फैंस और अभिनेताओं ने शुभकामना देनी शुरू कर दी। अभिनेता करण वोहरा ने लिखा, "आप दोनों को हार्दिक बधाई।” एक्ट्रेस अंजू जाधव ने लिखा, "आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।" वहीं, एक प्रशंसक ने लिखा, "अब ऐसा लगता है कि हम सभी काल्पनिक रूप से टीवी स्क्रीन पर उनकी शादी देखने से बड़े हो गए हैं और असल जिंदगी में यह तस्वीर देख रहे हैं।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "टीवी शो ने बना दी जोड़ी।"

यह खबर भी पढ़ें: Ronit Roy: अब टीवी-फिल्म एक्टर रोनित रॉय करेंगे सैफ अली खान की सुरक्षा, जानिए कैसे होगा यह मुमकिन?

‘काटेलाल एंड संस’ से शुरू हुई प्रेम कहानी
अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती और साहिल फुल की लव स्टोरी ‘काटेलाल एंड संस’ के सेट से शुरू हुई। उनका ऑन-स्क्रीन प्यार वास्तविकता में बदल गया। मेघा ने ‘बड़ी देवरानी’, ‘पेशवा बाजीराव’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘इमली’ जैसे मशहूर शो में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें