फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackky Bhagnani: रकुल से शादी के बाद काम पर लौटे जैकी, फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज पर है पूरा ध्यान

Mon, 26 Feb 2024 06:41 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

 

विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की नवविवाहित जोड़ी जैकी भगनानी और रकुल प्रीत इन दिनों अपनी वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं। गोवा में इस जोड़ी में परिवार और दोस्तों के बीच शाही शादी रचाई। अब शादी के बाद जैकी भगनानी फिर से काम पर लौट चुके हैं। फिलहाल उनका फोकस अपनी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' पर है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है जैकी भगनानी कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शादी के बाद जैकी भगनानी का पूरा ध्यान 'बड़े मियां और छोटे मियां' फिल्म पर है। वहीं, दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल मेकर्स और फिल्म के कलाकार जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सोमवार को फिल्म की स्टार कास्ट लखनऊ में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भी नजर आई। जहां उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर बात की।

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik
वहीं, अगर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी के बारे में बात करे तो, इस जोड़ी ने 21 फरवरी को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में शादी रचाई। इस खास मौके पर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, शाहिद कपूर, भूमि पेडनेकर जैसे इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik
गौरतलब है जैकी भगनानी और रकुल प्रीत की शादी की छोटी से छोटी अपडेट ने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के बाद से ही रकुल और जैकी अपने विवाह कार्यक्रम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के कुछ ही दिन बाद जैकी के अपने काम पर लौटने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें