फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackky Bhagnani: जन्मदिन पार्टी में पत्नी रकुल के साथ दिखे जैकी भगनानी, आयुष शर्मा-नुसरत भरूचा ने भी जमाया रंग

Wed, 25 Dec 2024 01:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackky Bhagnani: जैकी भगनानी ने अपनी जन्मदिन पार्टी शानदार तरीके से होस्ट की, जिसमें उनकी पत्नी रकुल के साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। 
 
विज्ञापन
1 of 4
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ शानदार तरीके से जश्न भी मनाया। उन्होंने बॉलीवुड सितारों के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन भी किया, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। आज के दिन अभिनेता को प्रशंसकों के साथ-साथ कई कलाकारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 4
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्विनिंग करते दिखे रकुल-जैकी
जैकी भगनानी की जन्मदिन पार्टी से कई शानदार तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस पार्टी में जैकी अपनी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। पार्टी के लिए रकुल और जैकी ने मैचिंग ड्रेस चुनी थी। एक ओर जहां जैकी भगनानी नेवी ब्लू जींस टीशर्ट के साथ ब्लेजर पहने हैंडसम लग रहे थे तो वहीं, दूसरी ओर रकुल भी नेवी ब्लू वेस्टर्न बॉडीकॉन गाउन के साथ बेहद हॉट नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 4
आयुष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में पहुंचे आयुष शर्मा
रकुल और जैकी ने पैपराजी से बातचीत भी की। इस दौरान रकुल ने मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था। जैकी की पार्टी में आयुष शर्मा ने भी शिरकत की। सलमान खान के बहनोई और अर्पिता शर्मा के पति आयुष शर्मा ने भी पार्टी में पहुंचने के लिए पैपराजी के लिए पोज दिए। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, लुक की बात करें तो आयुष ब्लैक जींस- टीशर्ट के साथ डार्क ब्लू कलर की जैकेट पहने दिखे, जिसमें वे बेहद कूल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत का बोल्ड अवतार
जैकी भगनानी की जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नुसरत भरूचा ने भी अपना जलवा बिखेरा। नुसरत भी हॉट गर्ल बन पार्टी में पहुंचीं और पैपराजी के लिए पोज दिए। लुक की बात करें तो नुसरत रेड कलर का डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वे बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने डार्क मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें