फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa Box Office Collection Day 5: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुआ 'नन्हा मुफासा', बॉक्स ऑफिस पर तेज है दहाड़

Tue, 24 Dec 2024 10:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मुफासा: द लॉयन किंग' को क्रिसमस पर इतनी टिकट बिक्री हासिल करने में कई कारणों से मदद मिली है। यह एक ऐसी फिल्म है जो परिवारों के लिए बनाई गई है, जो आमतौर पर छुट्टियों के दिनों में पूरी ताकत से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल की आखिरी बड़ी हॉलीवुड रिलीज 'मुफासा: द लॉयन किंग' 20 दिसंबर को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म को क्रिसमस में रिलीज किया गया था और बुधवार, 25 दिसंबर को बड़े त्यौहार के दिन इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिलेगा। व्यापार और उद्योग जगत को आश्चर्य इस बात से हुआ है कि 'मुफासा: द लॉयन किंग' के शो  ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' से आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख-महेश बाबू की आवाज ने चलाया जादू
'मुफासा: द लॉयन किंग' को क्रिसमस पर इतनी टिकट बिक्री हासिल करने में कई कारणों से मदद मिली है। यह एक ऐसी फिल्म है जो परिवारों के लिए बनाई गई है, जो आमतौर पर छुट्टियों के दिनों में पूरी ताकत से बाहर निकलते हैं। हिंदी संस्करण में शाहरुख खान और तेलुगु संस्करण में महेश बाबू की आवाज ने भी फिल्म देखने वालों को आकर्षित किया।

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: वीकडेज में भी धमाल मचा रही 'पुष्पा 2', 20वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा रहा प्रदर्शन
भारी चर्चा के बीच, मुफासा: द लॉयन किंग को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन लगभग 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। मुफासा की उत्पत्ति पर आधारित डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ने शनिवार को लगभग 13.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.3 करोड़ रुपये कमाए। हॉलीवुड फिल्म ने चौथे दिन लगभग 63% की तीव्र गिरावट देखी और भारत में चौथे दिन लगभग 6.4 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की मुसीबतों का हल करेंगे दिल राजू? सीएम रेवंत रेड्डी से मिल विवाद सुलझाएंगे निर्माता

4 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांचवें दिन की इतनी कमाई
मौजूदा चर्चा को देखते हुए, क्रिसमस पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी की संभावना है। फिल्म ने पांचवें दिन 8.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक कुल  53.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों को दी टक्कर
वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की 2019 की पेशकश लायन किंग का सीक्वल  'मुफासा द लायन किंग' पुष्पा 2 की तूफानी पारी के बीच बॉलीवुड फिल्म वनवास के साथ 20 दिसंबर  को रिलीज हुई। वनवास का हाल बॉक्स ऑफिस पर खस्ता चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें