फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishita Dutta: गोद भराई में पत्नी इशिता दत्ता संग रोमांटिक हुए वत्सल सेठ, बेबी बंप को किस करने का वीडियो वायरल

Sun, 14 May 2023 04:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाली इशिता दत्ता ने पिछले दिनों फैंस संग एक गुड न्यूज साझा की थी। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। पिछले दिनों इशिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही थीं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने गोद भराई की रस्म को पूरा किया है, जिसमें वह बेहद प्यारी भी लग रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media

टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री इशिता दत्ता के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने अपनी इस खुशी को अपने फैंस के साथ भी साझा किया है। इशिता ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं और उनके पति वत्सल सेठ भी अपनी बीवी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसी बीच दोनों के गोद भराई की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
इशिता दत्ता - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इशिता पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अपनी गोद भराई के लिए उन्होंने पारंपरिक लुक चुना है। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति वत्सल सफेद कुर्ते और पजामे में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस वीडियो में दोनों  काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Papon Health Update: सिंगर पापोन ने दी बीमारी को मात, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भरी इस देश की उड़ान

4 of 5
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media

अपने अनुभव को साझा करते हुए इशिता ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत भावुक और अच्छा पल है। अलग-अलग जगहों से हमारे रिश्तेदार हमें बधाई देने और आशीर्वाद देने आए हैं। वे अभी भी अंदर हमारा इंतजार कर रहे हैं। हम बहुत आभारी हैं कि उन्होंने आकर हमें आशीर्वाद दिया है। सभी को हमारे बच्चे का बेसब्री से इंतजार है और हम भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।’

Sunday Interview Manoj Bajpayee: समलैंगिकता कानून का नहीं जज्बात का मामला है, सुप्रीम सलाह को समझना बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशिता दत्ता - फोटो : social media

वत्सल ने आगे कहा, ‘यह मां ही है जो हर चीज से गुजरती है। इशिता इसे महसूस कर सकती है। मैं अभी भी इसे उतना महसूस नहीं कर सकता हूं।’ अभिनेता ने कहा, ‘बच्चे के जन्म के बाद मैं भी इसे महसूस करूंगा।’ बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें