फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Day: ‘हम साथ-साथ हैं’ से लेकर कई बॉलीवुड फिल्में बताती हैं परिवार की अहमियत, अपनी फैमिली संग जरूर देखिए

Thu, 15 May 2025 08:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज इंटरनेशनल फैमिली डे (15 मई 2025) है। यह दिन परिवार का महत्व समझाता है। बॉलीवुड फिल्मों ने भी यह काम बखूबी किया है। कई फैमिली बॉन्डिंग वाली फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आईं। हम आपको ऐसी ही कुछ चर्चित फैमिली ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की मशहूर फैमिली ड्रामा फिल्में - फोटो : एक्स (ट्विटर)

परिवार का साथ हो तो इंसान मुश्किल वक्त को सहजता से पार कर जाता है, परिवार का प्यार पाकर जिंदगी खुशियों से भर जाती है। इन्हीं बातों को और परिवार की अहमियत को हमारी हिंदी फिल्मों ने भी बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारा है। हम आपको इंटरनेशनल फैमिली डे के मौके पर बता रहे हैं, कुछ हिट, पॉपुलर फैमिली ड्रामा फिल्म्स के बारे में। इन्हें आप फैमिली डे पर अपने परिवार के साथ देख सकते हैं और एंज्वॉय कर सकते हैं।  



 
विज्ञापन

2 of 6
हम साथ-साथ हैं - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हम साथ साथ हैं
साल 1999 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ एक हिट फैमिली ड्रामा मूवी है। यह फिल्म परिवार के प्यार और साथ की अहमियत को समझाती है। इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के अटूट रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान, मोहनीश बहल, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, तब्बू, आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी जैसे मशहूर कलाकारों ने अभिनय किया।  

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'खोसला का घोंसला' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
खोसला का घोंसला
फिल्म ‘खोसला का घोंसला(2006)’ कॉमेडी फिल्म जरूर रही लेकिन दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म में परिवार की जो बॉन्डिंग दिखाई गई वह कमाल की है। इस फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक मिडिल क्लास आदमी किशोर खोसला (अनुपम खेर) की है। अनुपम खेर का किरदार और उनका परिवार कैसे एक बिल्डर खुराना (बोमन ईरानी) से अपनी कब्जा की हुई जमीन छुड़वाता है, यही फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में परवीन डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आए। आगे चलकर इस फिल्म को बाद में तमिल और कन्नड भाषा में भी रीमेक करके बनाया गया। 

4 of 6
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कभी खुशी कभी गम
करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम(2001)’ की कहानी भी यह बताती है कि परिवार के बीच चाहे दूरियां आ जाए, उनका आपसी प्यार कभी कम नहीं होता है। फिल्म की कहानी में बिजनेस मैन यशवर्धन रायचंद (अमिताभ बच्चन) अपने गाेद लिए बेटे राहुल को खुद से इसलिए अलग कर लेते हैं क्योंकि वह अपनी पसंद की शादी कर लेता है। कई सालों तक पिता-पुत्र एक दूसरे से दूर रहते हैं। आगे चलकर राहुल (शाहरुख) का भाई रोहन (ऋतिक रोशन) अपने परिवार को करीबी लाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन के अलावा जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी अहम किरदारों में नजर आईं।  
विज्ञापन

5 of 6
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हम आपके हैं कौन 
फिल्म ‘हम आपके हैं कौन(1994)’ भी परिवार के लिए त्याग करने की कहानी को दिखाती है। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ, रीमा लागू जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म के गाने आज भी काफी मशहूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
प्रेम रतन धन पायो
फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो(2015)’ को भी सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर थी। सलमान का किरदार प्रेम कैसे एक टूटे हुए परिवार को जोड़ता है, इसी स्टोरी लाइन पर फिल्म बनी थी। इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, आशिका भाटिया और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार अहम किरदारों को निभाए हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें