चंपारण, बिहार के रहने वाले अमरेंद्र शर्मा को मुंबई आने पर बिहार के दोनों दिग्गज कलाकारों मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी से खूब स्नेह मिला, हालांकि अभिनय की तरफ उनका रुझान अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' देखकर हुआ। अमरेंद्र इन दिनों के व्यस्त कलाकार हैं और नए कलाकारों व तकनीशियनों की मासिक बैठकी ‘अपना अड्डा’ में अक्सर शामिल होते रहते हैं। इस बार इस सीरीज में उनसे ये खास बातचीत।