टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें है, जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ खूब लोकप्रिय भी हैं। अपनी अदाकारी और प्रतिभा से ये सितारें आज करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। दर्शकों के प्यार के साथ-साथ इन सितारों की झोली में पैसों की भी खूब बारिश हो रही है। अपने शो के लिए प्रति एपिसोड ये सितारें जितनी फीस चार्ज करते हैं, वो सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। इस लिस्ट में कपिल शर्मा से लेकर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है, तो चलिए आपको बताते हैं कि ये सितारे प्रति एपिसोड कितनी फीस लेते हैं।