फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' के लेखक की कलम से निकलीं ये बेहतरीन फिल्में, दर्शकों को खूब आईं पसंद

Tue, 10 Jun 2025 04:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Screen Writer Farhad Samji: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 5' को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी फरहाद समजी ने लिखी है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कहानी या संवाद फरहाद समजी ने लिखे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाउसफुल 5, फरहाद समजी - फोटो : सोशल मीडिया
'हाउसफुल 5' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने अच्छा काम किया है। दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। इस फिल्म को फरहाद समजी ने लिखा है। ऐसे में हम आपको उन कामयाब फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फरहाद समजी ने लिखा है।
विज्ञापन

2 of 6
सिंघम - फोटो : यूट्यूब
सिंघम
अजय देवगन और काजल अग्रवाल की अदाकारी वाली फिल्म 'सिंघम' को लोगों ने खूब सराहा है। फिल्म की कहानी से लेकर संवाद तक की लोगों ने खूब तारीफ की है। फिल्म के डायलॉग को फरहाद समजी ने लिखा है। फिल्म में एक निडर पुलिस वाले की कहानी दिखाई गई है। साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 157.89 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
बागी 3
'बागी 3' साल 2020 में रिलीज हुई थी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी फरहाद समजी ने लिखी है। फिल्म में दो भाईयों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म कारोबार के लिहाज से बहुत कामयाब रही। 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 137.05 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Chak De India: 'चक दे इंडिया' में जब शाहरुख ने ली थी सलमान की जगह, जानें असल में क्या हुआ था?

4 of 6
स्ट्रीट डांसर 3डी - फोटो : सोशल मीडिया
स्ट्रीट डांसर 3डी
'स्ट्रीट डांसर 3डी' डांस और उसकी बारीकियों पर आधारित है। फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायलॉग काफी अच्छे हैं जिसे फरहाद समजी ने लिखे हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अहम रोल निभाया है। इसके निर्देशक रेमो डिसूजा हैं। 70 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार सूर्यवंशी फिल्म के एक दृष्य में - फोटो : एक्स@ taran adarsh
सूर्यवंशी
'सूर्यवंशी' फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऐसे एटीएस प्रमुख की कहानी दिखाई गई है जो मुंबई को आतंकवाद के खतरे से बचाता है। फिल्म के डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। जिन लोगों ने फिल्म के संवाद लिखे हैं उनमें फरहाद समजी भी शामिल थे। यह फिल्म 160 करोड़ की लागत से बनी थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने 294.91 करोड़ रुपये कमा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया 2
'भूल भुलैया 2' फिल्म को काफी लोगों ने सराहा। फिल्म में कार्तिक आर्यन और तब्बू अहम किरदार में हैं। यह फिल्म हॉरर है। फिल्म में दो अजनबी और आत्मा की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी और संवाद को काफी लोगों ने सराहा था। फिल्म के संवाद फरहाद समजी ने लिखे थे। 70 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 266.88 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें