मीका सिंह के गानें
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मोंं की दुनिया में भी किया कमाल
मीका सिंह ने कई गाने गाए, लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के बाद मिली। उन्होंने ‘मौजा ही मौजा’,’ढिंका चिका’, ‘जुम्मे की रात’, ‘सुबह होने ना दे’, ‘आज की पार्टी’ जैसे सुपरहिट गान गाए, जो दर्शकों के जुबां पर इस कदर छाए कि उनके गानों को सभी पार्टियों में बजना लाजिमी था। इन गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और हर युवा की वो पसंद बन गए। उनका नाम आते ही लोगों के दिमाग में रॉकिंग स्टार की एक झलक छा जाती है। गायक को स्टेज पर लाइव प्रस्तुति देने के लिए भी जाना जाता है और उन्होंने कई परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है।