फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिजीत से लेकर नेहा तक इंडियन आइडल के इन प्रतियोगीयों को बॉलीवुड में मिला गाने का मौका, खूब कमाया नाम

Tue, 08 Apr 2025 06:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Idol Contestant Sing Bollywood Song: इंडियन आइडल में कई उप्रतियोगीयों को बॉलीवुड में गाने का मौका मिला है। इन लोगों ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए और अवॉर्ड भी जीते। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
इंडियन आइडल के उम्मीदवार - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया
‘इंडियन आइडल सीजन 15’ के विजेता का एलान हो चुका है। मानसी घोष ने यह खिताब अपने नाम किया है। शो में जीत दर्ज करने के साथ मानसी को 25 लाख रुपये एक लग्जरी कार और एक ट्रॉफी दी गई है। शो में जीत दर्ज करने के बाद मानसी ने बताया कि वह गायक बादशाह के साथ गाना गाएंगी। मानसी ने यह भी बताया कि उन्होंने शो में जीत दर्ज करने से पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। उन्होंने गायक शान और ललित पंडित के साथ गाना गाया है। ऐसे में आज हम आपको उन गायकों के बारे में बताएंगे जो इंडियन आइडल में आए और उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला।
विज्ञापन

2 of 7
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिजीत सावंत
अभिजीत सावंत ने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में जीत दर्ज की थी। उनका सबसे पहला एल्बम 'आपका अभिजीत सावंत' था। यह 7 अप्रैल 2005 में रिलीज हुआ। इसके बाद उन्होंने 'आशिक बनाया आपने' में 'मर जावां मिट जांवा' गाना गाया। उनका दूसरा एल्बम 2007 में रिलीज हुआ था।
Vijay: सीआरपीएफ ने संभाला अभिनेता से नेता बने विजय की सुरक्षा का जिम्मा, अभिनेता के साथ मौजूद रहेंगे आठ कमांडो
 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीराम चंद्र म्यानामपति - फोटो : फोटो- यूट्यूब
श्रीराम चंद्र म्यानामपति
श्रीराम चंद्र म्यानामपति ने 'इंडियन आइडल' के सीजन पांच में 2010 में जीत दर्ज की थी। उन्होंने साल 2008 तेलुगु में सिगिंग का करियर शुरू कर दिया था। उन्होंने बॉलवीवुड को 'सुब्हानल्लाह', 'हाल ए दिल' और 'इश्क रिज्क' जैसे बेहतरीन गाने दिए।

4 of 7
सलमान अली - फोटो : इंस्टाग्राम @ officialsalman.ali
सलमान अली
सलमान अली ने 'इंडियन आइडल' के दसवें सीजन में जीत दर्ज की थी। वह साल 2011 में 'सा रे गा मा पा लिल चैंम्प्स' में पहले रनर अप रहे थे। उन्होंने बॉलीवुड में 'सैटेलाइट शंकर' फिल्म के गाने 'जय हे' से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 'दबंग 3' का 'आवारा' गाना गाया। सलमान का ताल्लुक हरियाणा के नूह जिले से है।
Odela 2 Trailer: 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव शक्ति बन गांव वालों की रक्षा करने आईं तमन्ना भाटिया
 
विज्ञापन

5 of 7
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehakakkar
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ ने साल 2005 में 'इंडियन आइडल' के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। वह इस शो में जीत तो नहीं सकीं लेकिन इससे काफी मशहूर हो गईं। उन्होंने बॉलीवुड में सबसे पहले 'मीराबाई नॉट आउट' में गाना गाया। इसके बाद 'कॉकटेल' फिल्म में 'सेकंड हैंड जवानी' गाना गाया।
विज्ञापन

6 of 7
मोनाली ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनाली ठाकुर
मोनाली ठाकुर ने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें पहचान मिली। उन्होंने 'रेस' फिल्म का 'ख्वाब देखे' और 'जरा जरा टच मी' गाना गाया। उन्हें 'मोह मोह के धागे' गाने के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतरा मित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
अंतरा मित्रा
अंतरा मित्रा ने भी इंडियन आइडल के सीजन 2 में हिस्सा लिया था। उन्होंने आर राजकुमार का 'साड़ी के फाल सा' और राजनीति फिल्म का 'भीगी सी भागी सी' गाना गाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें