फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey Exclusive: ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर रणवीर शौरी ने दी बड़ी अपडेट, मार्केटिंग को लेकर कही ये बात

सार

Khosla Ka Ghosla: अभिनेता रणवीर शौरी ने ‘आईफा 2025’ के दौरान बताया कि वह क्यों मार्केटिंग और पीआर से दूर रहते हैं। इस दौरान रणवीर ने ‘खोसला का घोसला’ को लेकर भी अपडेट दी। उन्होंने यह भी साझा किया कि कंटेंट पर आधारित फिल्मों की कमी का क्या कारण है।
 
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
अभिनेता रणवीर शौरी अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शक तक उनकी अदाकारी की प्रशंसा करते हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज कनेडा रिलीज हुई है। जयपुर में हुए ‘आईफा 2025’ में अभिनेता ने भी शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में मार्केटिंग और पीआर को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है?
 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
दिखावे पर लोगों का ज्यादा विश्वास
अमर उजाला के साथ बात करते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि लोग कंटेंट की जगह ज्यादातर दिखावे पर विश्वास करने लगे हैं। अभिनेता के अनुसार केवल मार्केटिंग पर ही निर्भर रहना ठीक नहीं है। कंटेंट पर ज्यादा फोकस होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
मार्केटिंग और पीआर लंबा नहीं चलता
अभिनेता ने मार्केटिंग और पीआर पर निर्भरता को ठीक नहीं बताया। वह खुद भी इन चीजों से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘ मार्केटिंग में एक खालीपन है। ऐसी चीजें बहुत कम समय के लिए होती हैं। सिर्फ मार्केटिंग पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। यह बहुत कम समय तक चलती हैं। हमें सब्सटेंस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यह लंबा चलती हैं।’

4 of 5
रणवीृर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
मैं किरदार को पकड़कर नहीं चलता
बातचीत के दौरान जब रणवीर से पूछा गया कि वह किस तरह के किरदार निभाना पसंद करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह किरदार को पकड़कर नहीं चलते। उन्होंने कहा, मेरी जर्नी कहानियां सुनने के हिसाब से चलती है। अगर अच्छी स्क्रिप्ट आ रही है, कहानी अच्छी हो, अच्छा रोल हो, डायरेक्टर अच्छा हो, तो मैं भी एक्साइट होता हूं।’ कंटेंट वाली फिल्मों के कम आने पर कहा कि ऐसी फिल्में को लोग अच्छा कहते हैं, लेकिन सिनेमाघरों में देखने कितने लोग जाते हैं। यह भी मायने रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खोसला का घोसला - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
‘खोसला का घोसला’ को लेकर दी अपडेट
रणवीर से ‘खोसला का घोसला’ के अगले पार्ट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर कह चुकी हैं कि कुछ प्लान है उनका, लेकिन अभी तक उन्होंने इसे लेकर कुछ सुना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें