फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी से जुड़ीं 'इंडियन 2' की उम्मीदें, इस दिन होगा कमल हासन की फिल्म का प्रीमियर

Thu, 01 Aug 2024 04:41 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कमल हासन की 'इंडियन 2' सिनेमाघरों में उम्मीद के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। यह फिल्म सिनेमाघरों में असफल साबित हो गई और इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म की उम्मीदी ओटीटी रिलीज पर टिकी हुई है। असफल साबित होने के कारण यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के कुछ समय बाद ही दस्तक देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
इंडियन 2 का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जिससे प्रशंसक और फिल्म देखने वाले काफी निराश हुए। अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर नए दर्शक मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त, 2024 को कई भाषाओं में रिलीज हो सकती है। हालांकि, इस खबर को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वहीं देखना यह भी होगा कि यह फिल्म ओटीटी पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
रिपोर्टों के अनुसार, इस एक्शन फिल्म का प्रीमियर 9 अगस्त को ऑनलाइन होगा और यह नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी और तेलुगु में उपलब्ध होगी। वहीं कहानी की बात करें तो फिल्म सेनापति नामक एक स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिद्धार्थ नाम के युवक द्वारा देश में भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश के बाद भारत लौटता है। सेनापति समाज में अपराध और भ्रष्टाचार को खत्म करने का फैसला करता है और इसे स्वतंत्रता का दूसरा युद्ध कहता है।

4 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
इससे पहले कमल हासन ने घोषणा की थी कि इंडियन 2 की रिलीज के छह महीने बाद 'इंडियन 3' सिनेमाघरों में आएगी। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का ट्रेलर 'इंडियन 2' के अंत में दिखाया गया था। साथ ही कमल हासन ने यह भी बताया था कि फिल्म का तीसरा भाग इसके दूसरे भाग से ज्यादा दिलचस्प है और वे उसके लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
निर्देशक शंकर की 'इंडियन 2' साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें