फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love In Vietnam: कान में जारी हुआ 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर, भारत-वियतनाम के सहयोग से बनी है फिल्म

Thu, 23 May 2024 10:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनाम की अभिनेत्री खा नगन समेत कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
1 of 3
फिल्म 'लव इन वियतनाम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत और वियतनाम की फिल्म इंडस्ट्री ने साथ आकर एक फिल्म का निर्माण किया है। इसे एक ऐतिहासिक कदम के रुप में देखा जा रहा है। यह पहला मौका है जब इन दोनों देश के मनोरंजन उद्योग द्वारा एक फीचर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म का नाम 'लव इन वियतनाम' है, जिसके फर्स्ट लुक पोस्टर को 'कान' में जारी किया गया है। यह भारत के लिए गर्व करने वाला पल है। मालूम हो कि इस साल 'कान' 14 मई से शुरू हुआ था और यह 25 मई तक आयोजित होगा। 

Kalki 2898 AD: प्रभास ने अपनी शादी की अफवाहों का किया खंडन, बोले- महिला प्रशंसको की भावना आहत नहीं करना चाहता
विज्ञापन

2 of 3
फिल्म 'लव इन वियतनाम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन कलाकारों ने किया हैं काम

इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनाम की अभिनेत्री खा नगन समेत कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। शांतनु इससे पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी काम कर चुके हैं। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है। बता दें कि 'लव इन वियतनाम' 'मैडोना इन ए फर कोट' किताब पर आधारित है। फिल्म का निर्माण ओमंग कुमार, अभिषेक अंकुर, कैप्टन राहुल बाली, तारिक खान और जेबा साजिद ने किया है।

Savi: ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक ने महिलाओं को बताया सबसे अधिक शक्तिशाली, 'सावि' के बारे में दी ये जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फिल्म 'लव इन वियतनाम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गर्व महसूस कर रही हैं अवनीत कौर

अवनीत कौर ने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि कान फिल्म फेस्टिवल में 'लव इन वियतनाम' का फर्स्ट लुक लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। वहीं, शांतनु माहेश्वरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर लिखा कि मैं कान में हमारी फिल्म 'लव इन वियतनाम' का फर्स्ट लुक जारी करते हुए रोमांचित हूं।
 

Nag Ashwin Exclusive Interview: बुज्जी का निर्माण भारतीय कौशल का अद्भुत नमूना, ‘कल्कि’ के सीक्वल पर अहम खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें