फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wednesday Box Office Collection: धीमी रफ्तार से चल रही राजकुमार की श्रीकांत, हॉलीवुड के लंगूरों का भी बुरा हाल

Thu, 23 May 2024 10:11 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लग हुई है, जो दर्शकों का मनरोंजन करा रही हैं। इन फिल्मों की कमाई की बात करें तो दोनों ही फिल्में कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकांत और किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते कई हफ्तों से लगातार बॉक्स ऑफिस की हालात खराब चल रही है। कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही है। इन दिनों सिनेमाघरों में अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लग हुई है, जो दर्शकों का मनरोंजन करा रही हैं। इन फिल्मों की कमाई की बात करें तो दोनों ही फिल्में कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही हैं। 'श्रीकांत' जहां शुरू से ही धीमी चाल चल रही है। वहीं, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' शुरुआत में अच्छी कमाई कर रही थी। मगर अब फिल्म की कमाई में लगागार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा... 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। मगर फिल्म की कमाई देखकर प्रशंसकों के हाथ निराशा लगी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म हिट होने में असफल साबित होगी। साथ ही जल्द ही अपना बोरिया-बिस्तर समेट सकती है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म कमाई में मामले शुरुआत से धीमी चाल रही है।  

Kiran-Aamir: किरण राव का खुलासा, माता-पिता के दबाव में की थी दोनों ने शादी, कहा- शादी महिलाओं को दबा देती है
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकांत फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार यानी 13वें दिन 'श्रीकांत' ने 1.25 करोड़ की कमाई की है।  इसी के साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 30.10 करोड़ रुपये हो गई है। कोई भी अच्छी फिल्म के रिलीज होते ही इसका टिक पाना मुश्किल होगा। 

4 of 5
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’  - फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन से ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही। मगर अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज री जा रही है। इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट के चुकी है। भारत में 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म की रिलीज के बाद से बॉलीवुड के लंगूर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे। कमाई की बात करें तो ताजा आंकड़ो के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने महज 37 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.46 करोड़ रुपये हो गया है। 

शो में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि मिलती देख जान्हवी को आया पैनिक अटैक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें