रिंकू धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिंकू धवन
स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए रिंकू धवन ने अपने देश के लिए कुछ अच्छा काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि उन्हें कभी ऐसा मौका मिले, जब वे देश के लिए अपना योगदान दे सके। इसके साथ ही उन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया, जिनके बलिदान के कारण भारत के लोगों को आजादी नसीब हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है, बल्कि कई वीर जवानों की कुर्बानियों की वजह से मिली है, इसलिए हमें इसका सम्मान करना चाहिए। हम लोग, जो अभी आजादी से जी रहे हैं, उसके बारे में सोचना चाहिए और असल में जिनकी वजह से यह आजादी हमें मिली है, उन्हें सलाम करना चाहिए। रिंकू धवन ने आगे कहा कि आज हम आजादी से जाते हैं कहीं भी, आजादी से जीते हैं, आजादी से कुछ भी पहनते हैं, लेकिन यह आजादी सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह और कई स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। अगर हम आसपास देखे तो यह आजादी नहीं है, इसलिए हमें अपनी आजादी का सम्मान करना चाहिए और यह जिनकी वजह से मिली है, उनका भी सम्मान करना चाहिए।