फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: सफेद दाग का शिकार हो चुके हैं विजय वर्मा, इस कारण कभी नहीं की खुलकर बात, कहा- कभी मुद्दा नहीं बना

Thu, 29 Aug 2024 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
अभिनेता विजय वर्मा को जल्द ही वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में देखा जाएगा। फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विजय ने हिंदी फिल्मों में नाम कमाने से पहले एक लंबा संघर्ष किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, विजय ने अपनी स्किन की बीमारी के बारे में बताया है। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने विटिलिगो को इस कारण से छुपाया था।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में, विजय ने अपने विटिलिगो के बारे में चर्चा की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान इसे केवल दर्शकों का ध्यान भटकाने और उनके प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए छिपाते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि इसने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
 विजय ने कहा, "मेरी त्वचा की स्थिति के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की गई।" बता दें कि विटिलिगो एक त्वचा विकार है, जिसमें जिसमें त्वचा का कुछ हिस्सा अपना पिग्मेंट खोने लगता है। इसे सफेद दाग भी कहा जाता है। यह तब होता है जब त्वचा के सेल्स काम करना बंद कर देते हैं।"

4 of 5
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
अभिनेता ने आगे कहा, "इतने सालों में अपनी सभी सार्वजनिक प्रस्तुतियों के दौरान, मैंने कभी भी इसे छुपाने की जहमत नहीं उठाई।" उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि आज के दर्शक समझदार और जिम्मेदार हैं।" विजय ने बताया कि उन्हें अपनी त्वचा की स्थिति के बारे में नेगेटिव कमेंट का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा, "हम इसे एक बड़ी बात बनाते हैं क्योंकि यह ऐसी चीज है जो बाहर है, लेकिन मैंने सच में इसे कभी बड़ा मुद्दा नहीं बनाया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि विजय वर्मा की वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो इससे पहले भीड़, थप्पड़, आर्टिकल 15 और मुल्क बना चुके हैं। इसमें मनोज पाहवा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और अरविंद स्वामी समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें