'आईसी 814 : द कंधार हाईजैक'
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma
विजय वर्मा इससे पहले 'मिर्जापुर' में नजर आए थे, जहां उनके काम की सराहना भी हुई। इसके बाद अब वह आईसी 814 में नजर आ रहे हैं। आज, 6 सितंबर, 2024 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ मजेदार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और मनोज पाहवा के साथ विचित्र और मजेदार पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने सभी अनुभवी कलाकारों को महान कलाकार बताया है। उन्होंने सभी कलाकारो को गोट बताते हुए लिखा कि वह इनके साथ काफी कुछ सीख रहे हैं।