फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Movies: बॉलीवुड फिल्मों से हो चुके हैं बोर, तो देखिए मार्च में रिलीज होने वाली ये 5 हॉलीवुड फिल्में

Sun, 09 Mar 2025 10:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Hollywood Movies March: अगर आप भी बॉलीवुड की मसाला फिल्मों को देखकर बोर हो चुके हैं तो आपके लिए जाहिर है उन हॉलीवु़ड फिल्मों की लिस्ट, जो इस महिने मार्च में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं कब देख सकेंगे ये बेहतरीन पांच हॉलीवुड फिल्में... 
विज्ञापन
1 of 6
मार्च के महिने में देखिए ये पांच हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की कई फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। दर्शक फिल्म को देख भी रहे हैं। लेकिन अगप आप बॉलीवुड की फिल्मों से हटकर कुछ अलग एक्शन, रोमांस और ड्रामा देखने की चाहत रखते हैं तो आपको इस महिने रिलीज होने वाली इन पांच हॉलिवुड फिल्मों को जरूर ट्राई करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
ब्लैक बैग  - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक बैग 
ब्लैक बैग एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें एक्शन और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। ब्लैक बैग 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ब्लैक बैग एक अमेरिकी जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन स्टीवन सोडरबर्ग ने किया है। वहीं डेविड कोएप ने इस फिल्म को लिखा है। इस फिल्म में केट ब्लैंचेट, माइकल फैसबेंडर, मारिसा अबेला, टॉम बर्क, नाओमी हैरिस, रेगे-जीन पेज और पियर्स ब्रॉसनन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

 
विज्ञापन

3 of 6
इन द लॉस्ट लैंड्स - फोटो : सोशल मीडिया
इन द लॉस्ट लैंड्स
गेम ऑफ थ्रोन्स के लेखक जॉर्ज आर. आर. मार्टिन की कहानी पर आधारित फिल्म इन द लॉस्ट लैंड्स है, जो एक महाकाव्य फैंटेसी एडवेंचर होगी। इन द लॉस्ट लैंड्स का निर्देशन पॉल डब्ल्यूएस एंडरसन ने किया है , जिसकी कहानी कॉन्स्टेंटिन वर्नर ने लिखी है। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है।

4 of 6
माई मेलबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
माई मेलबर्न
माई मेलबर्न एक एंथोलॉजी फिल्म है, जो मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुई सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन भारतीय फिल्म निर्माताओं ओनिर, रीमा दास, इम्तियाज अली और कबीर खान ने किया है।
विज्ञापन

5 of 6
मिकी 17  - फोटो : सोशल मीडिया
मिकी 17 
बोंग जून-हो द्वारा निर्देशित यह साइंस-फिक्शन फिल्म एक बेहद दिलचस्प और रोमांचक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मिकी 17, 2025 की एक साइंस फिक्शन डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन बोंग जून-हो ने किया है, जो एडवर्ड एश्टन के2022 के उपन्यास मिकी 7 पर आधारित है। इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिंसन मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा फिल्म में नाओमी एकी, स्टीवन येउन, टोनी कोलेट और मार्क रफालो भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नो व्हाइट  - फोटो : सोशल मीडिया
स्नो व्हाइट 
डिज्नी की फिल्म 'स्नो व्हाइट,' “स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स” की लाइव-एक्शन रीमेक है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसका निर्देशन मार्क वेब ने किया है और स्क्रिप्ट एरिन क्रेसिडा विल्सन ने लिखी है। फिल्म में रेचल जेग्लर, गैल गैडोट और एंड्रयू बर्नैप ने अभिनय किया है। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें