फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daredevil Born Again: सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का एमसीयू से सीधा कनेक्शन, जानिए कौन है दृष्टिहीन वकील डेयरडेविल

Tue, 04 Mar 2025 11:03 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

हाल ही में ओटीटी पर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का किरदार डेयर डेविल नजर आया। एक अरसे बाद ये किरदार अपनी सीरीज के साथ फिर लौटा है और दुनिया भर के उसके प्रशंसकों ने उसके पहले के दोनों एपिसोड रिलीज होते ही देख डाले हैं। जानिए, इस किरदार के बारे में खास बातें। 
विज्ञापन
1 of 7
सुपर हीरो डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कहा कि दृष्टिहीन लोगों को न्याय निर्गत करने की प्रक्रिया से दूर नहीं रखा जा सकता यानी कि न उन्हें वकील बनने से रोका जा सकता है और न ही जज। और, ठीक इसके अगले दिन ओटीटी पर नमूदार हो गया मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सबसे चहीते किरदारों में से एक, डेयर डेविल। डेयरडेविल यानी कि मास्क के पीछे रात में छुपा वह चेहरा जो दिन के उजाले में लोगों को कानूनी मदद मुहैया कराता है। वह वकील है, लेकिन देख नहीं सकता। अरसे बाद ये किरदार अपनी सीरीज के साथ फिर लौटा है और दुनिया भर के उसके प्रशंसकों ने उसके पहले के दोनों एपिसोड रिलीज होते ही देख डाले हैं।

विज्ञापन

2 of 7
सुपर हीरो डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कानून का अनोखा रखवाला
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी एमसीयू में कई सुपरहीरो हैं लेकिन इसके कुछ पात्र अपने अनोखे अंदाज और मजबूत नैतिकता के कारण दर्शकों के बीच अलग स्थान रखते हैं। ऐसा ही एक पात्र है-डेयरडेविल। यह किरदार न केवल एक बेहतरीन सुपरहीरो है, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी है, जो अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने की मिसाल पेश करता है। डेयरडेविल का असली नाम मैट मरडॉक है, जो देख तो नहीं सकता लेकिन उसकी बाकी इंद्रियां इतनी तेज हो गई है कि वह अपने दुश्मनों को उनकी सांसों और हलचल से पहचान सकता है। 

विज्ञापन

3 of 7
सीरीज 'डेयरडेविल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेयरडेविल कौन है?
डेयरडेविल एक सुपर हीरो है जिसका सामान्य जीवन में नाम है, मैथ्यू माइकल "मैट" मरडॉक। वह एक दृष्टिहीन सुपर हीरो है। मैट मरडॉक की आंखों की रोशनी बचपन में तब चली गई थी, जब एक ट्रक से गिरी रेडियोधर्मी सामग्री उनके चेहरे पर आ गिरी। लेकिन इस दुर्घटना ने मैट की बाकी इंद्रियों को असाधारण रूप से शक्तिशाली बना दिया। उसे आसपास की हलचल, दिल की धड़कनें, यहां तक कि बहुत दूर से आती सबसे हल्की आवाज भी साफ सुनाई देने लगी।

4 of 7
सीरीज 'डेयरडेविल' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्सर का बेटा

मैट के पिता बैटलिन’ जैक मरडॉक एक पेशेवर बॉक्सर थे, जिन्होंने अपने बेटे को सिखाया कि कभी भी अन्याय के आगे झुकना नहीं चाहिए। लेकिन जब जैक ने माफिया के खिलाफ जाने की कोशिश की, तो उन्हें बेरहमी से मार दिया गया। जिससे मैट अनाथ हो जाता है। वह स्टिक नामक एक रहस्यमय अंधे अजनबी के संरक्षण में अपनी शारीरिक क्षमताओं और अलौकिक इंद्रियों को निखारता है और एक कुशल और विशेषज्ञ मार्शल आर्टिस्ट बन जाता है

विज्ञापन

5 of 7
डेयरडेविल पर बेस्ड कॉमिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहां से आया डेयरडेविल?
डेयरडेविल का किरदार पहली बार 1964 की गर्मियों में मार्वल कॉमिक्स में दिखाई दिया। इसे स्टेन ली और बिल एवरट ने बनाया था, जबकि जैक किर्बी ने इसके शुरुआती डिजाइन पर काम किया। डेयरडेविल पर पहली बड़ी फिल्म 2003 में रिलीज हुई, जिसमे बेन एफ्लेक ने मुख्य भूमिका निभाई। इसमें डेयरडेविल के साथ बुल्सआई (कॉलिन फैरेल) और किंगपिन (माइकल क्लार्क डंकन) भी नजर आए।

विज्ञापन

6 of 7
सीरीज ‘डिफेन्डर्स’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एमसीयू में डेयरडेविल की शुरुआत

डेयरडेविल को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में पहली बार 2015 में नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘डेयरडेविल’ में पेश किया गया था। यह शो तीन सीजन तक चला और इसे दर्शकों ने बहुत सराहा। शो की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि इसे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाने लगा। फॉगी नेल्सन और कैरेन पेज से दोस्ती गांठने वाले पहले  सीजन में डेयरडेविल को आज तक सबसे लोकप्रिय शो माना जाता है। दूसरे सीजन में डेयऱडेविल को द हैंड से भिड़ना होता है। और, पांच साल पहले आए इसके तीसरे सीजन में डेयरडेविल और किंगपिन आमने सामने आते हैं। साल 2017 में आई सीरीज ‘डिफेन्डर्स’ में डेयरडेविल को एमसीयू के अन्य किरदारों  जेसिका जोन्स, ल्यूक केज और आयरन फिस्ट के साथ मिलकर द हैंड से लड़ते दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुपरहीरो डेयरडेविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पाइडरमैन: नो वे होम (2021) में मिली तालियां
डेयरडेविल की एमसीयू में वापसी फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ में हुई, जहां मैट मरडॉक ने पीटर पार्कर का वकील बनकर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की। यह पहली बार था जब चार्ली कॉक्स के डेयरडेविल को आधिकारिक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में जोड़ा गया। यह छोटी सी भूमिका फैंस के लिए बेहद खास थी और डेयरडेविल को बड़े परदे पर देखते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा था। इसके अलावा वह 2022 में आई वेब सीरीज ‘शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ’ और 2024 में आई वेब सीरीज ‘इको’ में भी दिख चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें