फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: दो बार ऑस्कर जीत चुके टॉम हैंक्स निर्देशन में भी रख चुके हैं कदम, पढ़िए उनके बारे में दिलचस्प बातें

Fri, 09 Jul 2021 09:24 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टॉम हैंक्स - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेता, निर्माता, लेखक और निर्देशक टॉम हैंक्स हॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और एक्टिंग में उन्होंने कई नए मानक स्थापित किए हैं। उनके निभाए कई किरदार आज भी मिसाल हैं। 1994 से 2004 के बीच टॉम मेरिल स्ट्रीप और शॉन पेन जैसे दिग्गजों के रहते हुए सबसे ज्यादा बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाले एक्टर हैं। बता दें, टॉम अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने 'दैट थिंग यू डू' नामक फिल्म का निर्देशन भी किया था। 46 साल की उम्र में ही लाइफटाइम अचीवमेंट हासिल करने वाले इस अभिनेता के जन्मदिन पर उनके बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें ...

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर
टॉम हैंक्स का जन्म 9 जुलाई, 1956 को कांकोर्ड, कैलिफोर्निया में हुआ था। उनके पिता, एमोस मेफोर्ड हैंक्स राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के दूर के रिश्तेदार थे। माता-पिता के तलाक के बाद टॉम अपने पिता के साथ रहने लगे थे। टॉम को बचपन से ही नाटक देखने का शौक था। वह जगह-जगह घूमकर नाटक की टिकट खरीदते थे और इस तरह उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया।

विज्ञापन

2 of 5
टॉम हैंक्स - फोटो : ट्विटर
कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद टॉम को बिग (1988) नामक काल्पनिक फिल्म से सफलता हासिल हुई। इस फिल्म ने हैंक्स को हॉलीवुड की एक बड़ी प्रतिभा के रूप में स्थापित किया। टॉम ने दो बार ऑस्कर की ट्रॉफी अपने नाम की है। टॉम को ऑस्कर 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के तौर पर नामांकित किया गया था। इससे पहले वह 'कास्ट अवे' (2001), 'सेविंग प्राइवेट रयान' (1999) और 'बिग' (1989) के लिए नामांकित हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
रीटा विलसन, टॉम हैंक्स - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम हैंक्स ने पहली शादी अभिनेत्री Samantha Lewes से 1978 में की थी। हालांकि दोनों 1987 में अलग भी हो गए थे। इसके बाद टॉम ने रीटा विलसन से शादी की। 1994 में आई एक क्लासिक फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' में एक मंद बुद्धि व्यक्ति का किरदार निभाकर टॉम ने इस किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया।

4 of 5
फॉरेस्ट गम्प - फोटो : सोशल मीडिया
55 मिलियन डॉलर में बनी यह फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टॉम हैंक्स की फिल्मों की लिस्ट बड़ी है। इनमें से कुछ हैं 'कास्ट अवे', 'स्लीपलेस इन सिएटल', 'सेविंग प्राइवेट रायन', 'कैप्टन फिलिप्स', 'कैच मी इफ यू कैन', 'ब्रिज ऑफ स्पाइज', 'द पोस्ट'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फॉरेस्ट गम्प - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम हैंक्स ने 1994 और 1995 में लगातार 'फिलाडेल्फिया' और 'फॉरेस्ट गम्प' के लिए ऑस्कर जीता था। गौरतलब है कि इसी 'फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित फिल्म हिंदी सिनेमा जगत में 'लाल सिंह चड्ढा' बन रही है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें