फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Felton: एक्टर के साथ बेहतरीन संगीतकार भी हैं टॉम, हैरी पॉटर का ऑडिशन देने पहुंचे और बन गए ड्रेको मैलफॉय

Thu, 22 Sep 2022 10:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टॉम फेल्टन - फोटो : Social Media
जेके राउलिंग की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैरी पॉटर फैंटेसी नॉवल्स पर आधारित फिल्म 'हैरी पॉटर' को कौन भूल सकता है। फिल्म में दिखाई गई एक अलग दुनिया सभी के दिलों पर इतना प्रभाव डालती है कि इसकी हर चीज, इसका हर किरदार लोगों की अंतर आत्मा में बस गया है। 'हैरी पॉटर सीरीज' ने सिनेमा इंडस्ट्री को कुछ ऐसे शानदार अभिनेता दिए हैं, जो हॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्हीं में से एक थॉमस एंड्रयू फेल्टन यानी टॉम फेल्टन हैं। 'हैरी पॉटर' में हैरी के सबसे बड़े दुश्मन ड्रेको मैलफॉय का रोल निभाने वाले टॉम ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था। अपने अभिनय से कहानी में जान डालने वाले यही टॉम आज यानी 22 सितंबर को अपना अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको टॉम के जीवन की कुछ अनसुनी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
टॉम फेल्टन - फोटो : Social Media
थॉमस एंड्रयू फेल्टन का जन्म 22 सितंबर 1987 को एप्सम, सरे इंगलैंड में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम जो पीटर फेल्टन और शेरोन एंस्टी था। टॉम चार भाइयों में सबसे छोटे थे और जब वह छोटे थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।  बचपन से ही टॉम को सिंगिंग में रुचि थी। अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हुए टॉम अपने स्कूल के बैंड में शामिल हो गए थे। वहां से शुरू हुआ सिंगिंग का सफर आज तक भी नहीं रुका। बाद में, उन्हें गिल्डफोर्ड कैथेड्रल बैंड के साथ जुड़ने का चांस भी मिला। जहां ज्यादातर लोग टॉम को हैरी पॉटर में उनके यादगार अभिनय के लिए पहचानते हैं, वहीं आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि टॉम एक बेहतरीन गायक और संगीतकार भी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
टॉम फेल्टन - फोटो : Social Media
टॉम ने 1997 में 'द बॉरोअर्स' में एक छोटी सी भूमिका निभाकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद हैरी पॉटर की सभी आठ फिल्मों में अभिनय करने के बाद टॉम ने फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह देश-विदेश में टॉम के नाम से कम और 'ड्रेको मैलफॉय' के नाम से ज्यादा पहचाने जाते हैं। टॉम ने 'हैरी पॉटर सीरीज' के बाद 'राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स', 'बेले', 'इन सीक्रेट', 'शीप एंड वॉल्व्स', 'फीड', 'ओफेलिया' और 'द फॉरगॉटन बैटल' जैसी कई फिल्मों में काम कर अपने आपको इस विशाल इंडस्ट्री में स्थापित किया। फिल्मों के अलावा वह 'लेबिरिंथ', 'मर्डर इन द फर्स्ट', 'द फ्लैश एंड ओरिजिन' जैसी कई सीरीज में भी काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
टॉम फेल्टन, एम्मा वॉटसन - फोटो : Social Media
संगीत के लिए अपने प्यार और रुचि को महसूस करने के बाद टॉम ने तैय किया था कि अगर कभी वह एक्टर के रूप में सफल नहीं हुए तो वह एक संगीतकार बनेंगे। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बचपन में टॉम एक रैपर बनना चाहते थे। इतनी ही नहीं अभिनेता को गोल्फ खेलना भी बहुत पसंद है। इसके साथ ही एक दिलचस्प बात यह है कि टॉम ने 'हैरी पॉटर' के लिए ऑडिशन देने जाने से पहले हैरी पॉटर की कोई किताब नहीं पढ़ी थी। हैरी पॉटर फैंस को यह जानकर भी हैरानी होगी कि टॉम फेल्टन ने 'हैरी पॉटर' के लिए हैरी और रॉन की भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें आखिर में ड्रेको मैलफॉय के रोल से नवाजा गया था। टॉम की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रहती है। दरअसल, 'हैरी पॉटर' में साथ काम कर चुके टॉम और एम्मा वॉटसन के रिलेशनशिप की चर्चा आए दिन उड़ती रहती है। मीडिया में दोनों के डेटिंग की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन कुछ ही समय पहले टॉम ने अपने रिश्ते का खुलासा कर साफ कर दिया था की वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। टॉम फेल्टन ने कहा था कि सुपरहिट फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ की शूटिंग खत्म होने के बाद भी हम दोनों एक दूसरे के संपर्क में है। हम एक दूसरे के दोस्त है और एक दूसरे की इज्जत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें