फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar: इन शहरों में खुली जेम्स कैमरून की जादुई फिल्म की एडवांस बुकिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 19 Sep 2022 06:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की सबसे बड़ी और बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अब कुछ ही समय बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर में 'अवतार' को बॉक्स ऑफिस पर मिली अपार सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए बेसबर थे। फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिनों पहले मेकर्स ने फैसला किया था कि 'अवतार' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनते ही सबके चेहरों पर मुस्कान आ गई थी। अब 'अवतार' के दोबारा रिलीज होने से जुड़ी ही एक अपडेट और आ रही है, जो जेम्स कैमरून की फिल्म के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। दरअसल, भारत के कुछ शहरों में 'अवतार' की एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के दिलों में फिर से 'अवतार' की दुनिया का जादू जगाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज करने की घोषणा कर लोगों को चौंका दिया था। मेकर्स द्वारा किए गए इस एलान के बाद से ही दर्शक जेम्स कैमरून की इस रचना को दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। यह फिल्म इसी महीने 23 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और 'अवतार' की रिलीज डेट पास आने के साथ ही मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग खोल दी है। भारत में 'अवतार' की एडवांस बुकिंग कुछ ही समय के लिए और कुछ ही शहरों में खोली गई है। इन शहरों में हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई का नाम शामिल है।     
विज्ञापन

3 of 4
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक साल 2009 की इस ऑस्कर विजेता फिल्म को 23 सिंतबर को 4K हाई डायनेमिक रेंज में सिनेमाघरों रिलीज किया जाएगा। पिछले दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के 4K ट्रेलर ने सबकों हैरान कर दिया था। जारी किए गए नए ट्रेलर में इसके फुटेज में काफी सुधार किया गया है। बड़े पर्दे पर फिल्म को दोबारा देखकर लोगों को अलग ही अनुभव होने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलने के एलान ने लोगों को और ज्यादा उत्सुक कर दिया है। लोग लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि और शहरों में इसकी एडवांस बुकिंग कब तक खुलेगी। पिछले दिनों जारी किए गए इसके ट्रेलर को 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया था।
विज्ञापन

4 of 4
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने कुछ ही दिन पहले 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का एक नया पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया था। इस पोस्टर को जारी करते हुए उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया था कि फिल्म के रिलीज होने में अब सिर्फ 100 दिन रह गए हैं। मेकर्स ने लिखा, ' अवतार: द वे ऑफ वॉटर 100 दिनों में रिलीज होने जा रही है। 16 दिसंबर से सिर्फ सिनेमाघरों में। साल 2009 में इसके पहले पार्ट की रिलीज के समय ही इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया गया था, लेकिन जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' के आइडिया को कैनवास पर उतारने में लगभग 13 साल लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें