हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। फिल्मी पर्दे पर एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस करने वाले टॉम क्रूज की निजी जिंदगी किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। सिनेमा के रंगीन पर्दे पर कई बेहतरीन अदाकाराओं के साथ इश्क फरमाने वाले टॉम क्रूज की असल जिंदगी में भी कई अभिनेत्रियां आई। लेकिन सिनेमा जगत के एक्शन हीरो की असल जिंदगी बेहद बेरंग रही है। टॉम क्रूज के नौ अफेयर्स रहे थे और अभिनेता ने तीन शादियां भी की थी, लेकिन आज भी वह अकेले हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको अभिनेता की दूसरी पत्नी ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस निकोल किडमैन और उनकी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। दोनों अगर आज साथ होते तो अपनी शादी की 32वीं सालगिरह मना रहे होते। तो इस खास मौके पर चलिए जानते हैं दोनों की पहली मुलाकात से लेकर बिछड़ने तक की कहानी..