टॉम क्रूज हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिनके बिना इस इंडस्ट्री में एक्शन फिल्मों का अस्तित्व अधूरा सा लगता है। वह हॉलीवुड के नामचीन कलाकारों में से एक हैं। आज यानी 3 जुलाई को सभी का पसंदीदा सितारा अपना 60वां जन्मदिन मना रहा है। टॉम क्रूज के फैंस देश-विदेश में फैले हैं, जो उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी प्रसिद्धी इतनी है, जितनी हमारे देश में शायद किसी भी अभिनेता की हो। इस विशाल इंडस्ट्री में टॉम क्रूज एक्शन का पर्याय बन चुके हैं। अक्सर पर्दे पर हैरतअंगेज और दमदार स्टंट करने वाले टॉम क्रूज को आपने हिचकोले खाते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं जितनी हैरतअंगेज टॉम की प्रोफेशनल लाइफ उतनी ही पर्सनल लाइफ भी रही है। हॉलीवुड में एक सफलतम हीरो की तरह जगह बनाने वाले टॉम क्रूज अपने निजी रिश्तों में बहुत असफल रहे हैं। जी हां, टॉम क्रूज की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गईं, लेकिन वह आज भी अकेले हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके रिलेशनशिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.....