the big bang theory
- फोटो : social media
बिग बैंग थ्योरी
हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज 'बिग बैंग थ्योरी' दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती है। इस शो की कहानी चार ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना जीवन सही ढंग से जीना नहीं जानते हैं। शेल्डन, हारवर्ड, राज और लेनार्ड अपनी खराब जिंदगी को कैसे धीरे-धीरे नार्मल बनाते हैं, यह सीरीज हमें यही दिखाती है। लेकिन जब बात भारतीय कैरेक्टर्स को दिखाने की आती है, तब इस शो में बहुत सी खामियां नजर आती हैं। सीरीज में दिखाया गया राजेश का परिवार कई बार बहुत अजीब लगता है।