थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या 'थॉर: द डार्क वर्ल्ड' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म?
मार्वल का यह सुपरहीरो फिर से बड़े पर्दे पर अपना वही जादू कायम करने में कामयाब रहा, जो इसने अपनी पिछली तीन फिल्मों से किया था। अपनी पिछली तीनों फिल्मों की तरह ही इसकी शुरुआत भी शानदार रही थी। लेकिन ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बावजूद, 'थॉर: लव एंड थंडर' बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही। इतनी मुश्किलों के बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाने से बस कुछ ही इंच दूर है। 'थॉर: लव एंड थंडर' फिल्म ने अब तक उत्तरी अमेरिका में 276 मिलियन डॉलर और विदेशों में करीब 322 मिलियन डॉलर की कमाई की है। जिसके बाद विश्व स्तर पर फिल्म ने अभी तक कुल 598 मिलियन डॉलर कमाई कर ली है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद अब, सभी की निगाहें इसे 'थॉर: द डार्क वर्ल्ड' के 644 मिलियन डॉलर की लाइफटाइम कमाई को पार करते हुए देखने पर टिकी हैं।