जेसन मोमोआ
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए वीडियो में जेसन मोमोआ एक्सीडेंट की जगह से जाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के हाथ के अंगूठे और पैर में थोड़ी चोट आई है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस की मानें तो इस एक्सीडेंट के होने की सही वजह की जांच अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक्सीडेंट सुबह 11 बजे हुआ। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने एक मोड़ से मुड़ते हुए लेन जंप की थी, जिसके बाद वह सीधा जेसन मोमोआ की गाड़ी से जा टकराया।