फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द जंगल बुक' के 'मोगली' को नहीं आती हिंदी

Mon, 04 Apr 2016 04:27 PM IST
सुप्रिया सोगले/बीबीसी हिंदी, मुंबई से
विज्ञापन
1 of 6
द जंगल बुक
हॉलीवुड फिल्म 'द जंगल बुक' में 'मोगली' का किरदार निभा रहे भारतीय मूल के अमरीकी अभिनेता नील सेठी का कहना है कि उन्हें हिंदी नहीं आती है।
फिल्म 'द जंगल बुक' के प्रमोशन के लिए फिल्म के एकमात्र अभिनेता नील सेठी भारत आए हुए हैं। नील वैसे तो मुंबई में अपने नाना के घर पांच से छह बार आ चुके हैं, लेकिन इस बार वो बेहद खास महसूस कर रहे हैं। जॉन फेवर्यू के निर्देशन में बनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे नील ने फिल्म के साथ अपने निजी जीवन के बारे में भी बीबीसी से बात की।
विज्ञापन

'द जंगल बुक' के 'मोगली' को नहीं आती हिंदी

2 of 6
द जंगल बुक
जब नील से इस फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया, तो वे बोले, ''ताइकवांडो में रेड बेल्ट पाने के बाद मैं भांगड़ा सीख रहा था। तभी इस फिल्म के बारे में पता चला।'' 'द जंगल बुक' के ऑडिशन के बारे में उनके भांगड़ा टीचर ने उन्हें बताया था। नील ने कहा कि 'मोगली' के लिए तकरीबन दो हजार बच्चों ने ऑडिशन दिया था और उनमें से मेरा चयन हुआ।
विज्ञापन

'द जंगल बुक' के 'मोगली' को नहीं आती हिंदी

3 of 6
द जंगल बुक
नील को भारत आना बेहद पसंद है, लेकिन उन्हें हिंदी नहीं आती है। वो कहते हैं, ''मुंबई मेरी नानी का घर है, इसलिए यहां आना अच्छा लगता है।'' वहीं अपने खाने की पसंदीदा चीजों के बारे में कहते हैं, "खाने में मुझे गुलाब जामुन और गोलगप्पे बहुत पसंद है और अच्छी बात यह है कि यह सब यहां आसानी से मिल भी जाते हैं।"

'द जंगल बुक' के 'मोगली' को नहीं आती हिंदी

4 of 6
द जंगल बुक
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बॉलीवुड फिल्में देखते हैं, तो नील ने कहा, ''मुझे हिंदी कम समझ में आती है, तो बॉलीवुड फिल्में नहीं देखता। हालांकि, विशाल भरद्वाज की हालिया रिलीज 'तलवार' देखी और काफी पसंद भी आई।'' वो कहते हैं कि बॉलीवुड कलाकारों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा पसंद हैं क्योंकि उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है और इसलिए उन्हें औरों से ज्यादा देखा है।
विज्ञापन

'द जंगल बुक' के 'मोगली' को नहीं आती हिंदी

5 of 6
द जंगल बुक
प्रियंका ने 'द जंगल बुक' में इस फिल्म में 'का' के किरदार को अपनी आवाज दी है। 'का' एक अजगर है। मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग की किताब का फिल्मी रूपांतरण पहली बार साल 1942 में जोल्टन कोरड़ा ने किया था। इसके बाद साल 1967 में वाल्ट डिज्नी इस पर फिल्म बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'द जंगल बुक' के 'मोगली' को नहीं आती हिंदी

6 of 6
द जंगल बुक
भारत में एनीमेशन सीरिज 'द जंगल बुक' 1989 में आई थी। ये जापानी स्टूडियो द्वारा निर्मित थी, जिसका हिंदी गाना 'जंगल जंगल बात चली है' आज भी लोगों को याद है। फिल्म 'द जंगल बुक' हिंदी संस्करण से बॉलीवुड के कई दिग्गज जुड़े हैं। प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, नाना पाटेकर, शेफाली शाह और ओम पुरी सरीखे कलाकारों ने फिल्म के मुख्य किरदारों को अपनी आवाज दी है।
यह फिल्म भारत में 8 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें