फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man 4: दो हफ्तों में 450 करोड़ से करीब पहुंची 'स्पाइडर मैन 4' की कमाई, जानें 'द ओडिसी' का हाल

Thu, 13 Aug 2026 08:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। जानिए गुरुवार को इसने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का दबदबा बरकरार है। दो हफ्तों में इसने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। जानिए इसने और 'द ओडिसी' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई
  • 15वें दिन फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई घटी है।
  • इसने आज यानी गुरुवार को 3.41 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म ने बुधवार को 6.45 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई एक बार फिर घटी है। 
  • हालांकि 15वें दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई अच्छी है। 
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 441.41 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
'स्पाइडर-मैन 4' के नाम रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 'अवतार 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं।

4 of 5
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
‘द ओडिसी’ की कमाई
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने गुरुवार यानी 28वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। 27वें दिन इसने 1.52 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन 175.27 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीसी मूवी रिव्यू - फोटो : X
किन फिल्मों से है ‘स्पाइडर मैन’ का मुकाबला? 
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी अभिनीत तमिल फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने भी 7वें दिन 1.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ का कुल कलेक्शन 39.22 करोड़ रुपये हो चुका है।
पंकज त्रिपाठी अभिनीत और अमित राय निर्देशित फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। इसका कलेक्शन काफी घट गया है।
इन दोनों फिल्मों के आगे 'स्पाईडर-मैन 4' ने अच्छा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें