Box Office Collection : इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का बोलबाला है। जानिए, रिलीज के 14वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है? और हाॅलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का क्या हाल रहा?
टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 14 दिन बाद भी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। जानें इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ की बॉक्स ऑफिस पर क्या स्थिति है?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बुधवार को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 14वें दिन यानी बुधवार को 4.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जरूर है, लेकिन अब भी इसकी कमाई करोड़ रुपये में हो रही है।
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का कुल कलेक्शन अब तक भारत में 435.93 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म ने बनाए थे ये रिकॉर्ड
बीते दिनों 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पार कर लिया।
वहीं ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई।
इस फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन के रोल में दिखे हैं। फिल्म के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं।
4 of 5
फिल्म 'द ओडिसी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का क्या रहा कलेक्शन?
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 26वें दिन 10 लाख रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन सभी भारतीय भाषाओं को मिलाकर बना है।
इसका कुल कलेक्शन भी अब तक भारत में 172.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं।