फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2022: अगर अपनी पसंदीदा फिल्म को दिलाना चाहते हैं ऑस्कर, तो ट्विटर पर ऐसे कर सकते हैं वोट

Tue, 15 Feb 2022 08:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर 2022 में साल की सबसे लोकप्रिय फिल्म के लिए एक नया "प्रशंसक पसंदीदा" पुरस्कार शामिल होगा। दरअसल ऑस्कर नॉमिनेशन्स 2022 के बाद बहुत लोग इस बात से दुखी हो गए कि उनकी पसंदीदा फिल्म जैसे  स्पाइडर-मैन: नो वे होम और नो टाइम टू डाई सर्वश्रेष्ठ चित्र सहित प्रमुख श्रेणियों में ऑस्कर नामांकन अर्जित करने में विफल रह गई। 
विज्ञापन

2 of 4
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में आयोजक ने यह चिंता जताई कि 27 मार्च को प्रसारित हाेने वाले 94वें अकादमी पुरस्कार में स्पाइडर-मैन: नो वे होम और नो टाइम टू डाई सहित अन्य फिल्मों के नहीं होने की वजह से कई फिल्म प्रशंसक इस शो का हिस्सा नहीं बनेगा। इस आयोजक ने इस साल "प्रशंसक पसंदीदा" पुरस्कार को शामिल करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
राइटिंग विद फायर डॉक्युमेंट्री ऑस्कर में नामित - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए प्रशंसकों 2021 में रिलीज हुई किसी भी फिल्म को नई श्रेणी में नामांकित करने के लिए ट्विटर हैशटैग #OscarsFanFavorite या अकादमी की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। जिस भी फिल्म को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे उसे ऑस्कर 2022 की रात सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
ऑस्कर 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पिछले कुछ सालों से ऑस्कर की रेटिंग्स गिरते जा रही है। पिछले साल के संस्करण, जिसमें मुख्य रूप से सर्वश्रेष्ठ चित्र का पुरस्कार नोमालैंड जैसी छोटी, आर्थहाउस फिल्मों को दिया गया था, उस शो को केवल 10 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। यानी 2020 से 56 फीसदी की गिरावट। यही कारण है कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने समारोह की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के परिवर्तन किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें