फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखिए शॉन कॉनरी के 'जेम्स बॉन्ड' वाले दमदार लुक, इन सात फिल्मों से दुनियाभर में छाए

Sun, 01 Nov 2020 11:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
जेम्स बॉन्ड फिल्मों में एजेंट 007 का किरदार निभाने वाले अभिनेता शॉन कॉनरी का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। इयान फ्लेमिंग के उपन्यास पर आधारित पहली बॉन्ड फिल्म 'डॉक्टर नो' पांच अक्तूबर 1962 को रिलीज हुई थी। 1964 में फ्लेमिंग की मौत के बाद अन्य लेखकों ने जेम्स बांड के किरदार के कारनामों पर आधारित अन्य उपन्यास लिखे जिन पर अब तक कुल 24 फिल्में बन चुकी है और 25वीं फिल्म रिलीज होने वाली है। चलिए आज हम आपको शॉन कॉनरी के द्वारा निभाने गए ब्रिटिश एजेंट 007 के किरदार का लुक दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
डॉक्टर नो (1962)  - फोटो : Twitter- @007
डॉक्टर नो (1962) 
डॉक्टर नो पहली जेम्स बांड फिल्म थी जो इयान फ्लेमिंग के पहले इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म में बॉन्ड को उसके साथी एजेंट के गायब हो जाने की जांच करने के लिए जमैका भेजा जाता है। इसे जेम्स बॉन्ड सीरीज की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
फ्रॉम रशिया विद लव (1963)  - फोटो : Twitter- @007
फ्रॉम रशिया विद लव (1963) 
फिल्म इयान फ्लेमिंग के 1957 में छपे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म में जेम्स सोवियत कांसुलेट क्लर्क टाटिआना रोमानोवा के तुर्की से भाग निकलने में मदद करने जाता है। इसमें भी बॉन्ड की भूमिका में शॉन को ही कास्ट किया गया।

4 of 8
गोल्डफिंगर (1964)  - फोटो : Twitter- @007
गोल्डफिंगर (1964) 
जेम्स बॉन्ड सीरीज की तीसरी फिल्म गोल्डफिंगर में शॉन कॉनरी ही मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

5 of 8
थंडरबॉल (1965)  - फोटो : Twitter- @007
थंडरबॉल (1965) 
थंडरबॉल जेम्स बॉन्ड सीरीज की चौथी और हिट फिल्म थी और इसमें भी शॉन कॉनरी एमआई6 एजेंट जेम्स बॉन्ड बने थे। फिल्म इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।
विज्ञापन

6 of 8
यू ओनली लिव ट्वाइस (1967)   - फोटो : Twitter- @007
यू ओनली लिव ट्वाइस (1967)  
जेम्स बॉन्ड की यह पांचवी फिल्म थी और शॉन कॉनरी ही इसमें बॉन्ड बने थे हालांकि इस फिल्म के दौरान कहा गया था कि यह बतौर बॉन्ड उनकी आखिरी फिल्म होगी लेकिन इसके बाद वह दो और फिल्मों में दिखाई दिए।
विज्ञापन

7 of 8
डायमंड्स आर फॉरएवर (1971) - फोटो : Twitter- @007
डायमंड्स आर फॉरएवर (1971)
बॉन्ड सीरीज की यह सातवीं फिल्म थी और शॉन कॉनरी की छठी फिल्म जिसमें वह जासूस के रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन

8 of 8
नैवल से नैवर अगेन (1983) - फोटो : Twitter- @007
नैवल से नैवर अगेन (1983)
यह शॉन कॉनरी की बतौर बॉन्ड आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें