द ग्रे मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
सीक्वल और स्पिनऑफ की चल रही तैयारी
दरअसल, नेटफ्लिक्स रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस स्टारर फिल्म 'द ग्रे मैन' का सीक्वल बनाने की योजना पर काम कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने बताया कि वह 'द ग्रे मैन' का सीक्वल विकसित कर रहा है, जिसमें रयान गोसलिंग सुपरस्पाई के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, जबकि रुसो ब्रदर्स एक बार फिर निर्देशन करेंगे। एक्शन थ्रिलर का सह-लेखन करने वाले स्टीफन मैकफली फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। वहीं, एक और फिल्म बनाई जाएगी, जो इसका स्पिन-ऑफ होगी, जिसे पॉल वर्निक और रेट रीज लिखेंगे। इसमें 'द ग्रे मैन' ब्रह्मांड के एक अलग तत्व की खोज की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की लॉगलाइन को गुप्त रखा जा रहा है। बता दें कि 'द ग्रे मैन' मार्क ग्रीनी की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक श्रृंखला पर आधारित है।