प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बीते लंबे समय से अपने प्रशंसकों को शूटिंग से जुड़ी जानकारी लगातार साझा कर रहीं प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी फिल्म की शूटि्ंग आखिरकार पूरी हो गई। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी।