फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cillian Murphy: 'ओपनहाइमर' बनने के लिए सिलियन मर्फी ने किया भगवद गीता का पाठ, जानें कैसे प्रभावित हुए अभिनेता

Sun, 16 Jul 2023 06:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'ओपनहाइमर' में सिलियन मर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जब से एलान हुआ है, तभी से यह साल 2023 में रिलीज होने जा रही सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिली है, जिसे देखते हुए इसके निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने इस फिल्म को इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म में मुख्य किरदार मशहूर अभिनेता सिलियन मर्फी ने निभाया है, जो इन दिनों इसका जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने भारतीय पत्रकार से बात करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर देशवासी को अपनी संस्कृति पर गर्व महसूस होगा। चलिए जानते हैं सिलियन मर्फी ने क्या खुलासा किया...
विज्ञापन

2 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उनकी कहानी और आविष्कार की अतुलनीय झलक दिखाई गई है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानी न्यूक्लियर बॉम्ब का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। ऐसे में यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में है और इसके साथ ही 'ओपनहाइमर' में मुख्य किरदार निभाने वाले सिलियन मर्फी भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में सिलियन मर्फी ने खुलासा किया कि इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने भगवद गीता का पाठ किया, जिसे सुनकर सबका सीना चौड़ा हो गया है। 
Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस
विज्ञापन

3 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
सिलियन मर्फी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' की तैयारी के लिए भगवद गीता पढ़ी। अभिनेता ने इस इंटरव्यू में सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाने की अपनी तैयारी के बारे में खुलकर बात की। दरअसल, जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने कहा था कि साल 1945 में दुनिया के पहले परमाणु बम के सफल परीक्षण के तुरंत बाद उन्हें गीता का एक श्लोक याद आया था। जब परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था, तो अपने समय में संस्कृत के छात्र रहे ओपेनहाइमर ने सोचा, 'अब मैं मृत्यु बन गया हूं, संसार का नाश करने वाली।'

4 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
सिलियन मर्फी से इस इंटरव्यू में जब ओपेनहाइमर के इस श्लोक से प्रभावित होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह भी इससे प्रेरित थे। वह बोले, 'मैंने तैयारी के दौरान भगवद गीता पढ़ी और मुझे लगा कि यह एक बहुत ही सुंदर पाठ है। इतना ही नहीं यह बहुत प्रेरणादायक भी है। मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक सांत्वना थी। उन्हें इसकी जरूरत थी और इसने उन्हें जीवन भर बहुत सांत्वना प्रदान की होगी।' 
Akash Choudhary: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'स्प्लिट्सविला 10' फेम आकाश चौधरी, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
जब सिलियन से भगवद गीता से उनकी सीख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में कहा, 'ठीक है, इस पर मुझे क्रॉस क्वेशन मत करो।' अभिनेता ने फिर कहा, 'मुझे यह बहुत सुंदर लगा।' हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ओपनहाइमर में अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के कॉन्ट्रोवर्शियल मैनहट्टन प्रोजेक्ट का इतिहास दिखाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले परमाणु हथियारों का निर्माण हुआ था। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें