फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: "दुश्मन के लिए कोई क्षमा नहीं", रूस के रॉकेट से हुई Oksana Shvets की मौत पर भड़की यंग थिएटर कम्युनिटी

Fri, 18 Mar 2022 11:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ओक्साना श्वेत्स - फोटो : सोशल मीडिया
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बम धमाकों और मासूम जनता की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स का कीव में एक रूसी हमले के दौरान निधन हो गया था। हालांकि 67 वर्षीय अभिनेत्री के मृत्यु की पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब यंग थिएटर कम्युनिटी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है। बता दें कि ओक्साना ने लंबे समय तक यंग थिएटर कम्युनिटी के साथ काम किया था, वह इसकी सदस्य भी थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से तबाह हुए एक घर। - फोटो : Social Media
रूसी हमले के दौरान यूक्रेनी अभिनेता की मौत
यंग थिएटर कम्युनिटी ने हाल ही में अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में खुलासा किया गया है कि 'कीव में एक आवासीय भवन पर रॉकेट गोलाबारी के दौरान यूक्रेनी स्टार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई थी। हमारी भूमि पर आए दुश्मन के लिए कोई क्षमा नहीं है!' अपने पोस्ट के जरिए यंग थिएटर कम्युनिटी ने प्रतिभाशाली अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी और चल रहे युद्ध पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
ओक्साना श्वेत्स - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है ओक्साना श्वेत्स?
'यूक्रेन के सम्मानित कलाकार' नामक देश के सर्वोच्च कलात्मक सम्मान से सम्मानित, ओक्साना श्वेत्स ने इवान फ्रेंको थिएटर और कीव स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स से स्नातक किया था। वह टेरनोपिल संगीत और नाटक रंगमंच व व्यंग्य के कीव रंगमंच के साथ कोलैबोरेट कर चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई
रूस-यूक्रेन युद्ध नवीनतम अपडेट
रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि रूस द्वारा तीव्र हमलों के बीच यूक्रेन में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर लगभग 43 हमलों में तकरीबन 12 लोग मारे गए हैं और 34 लोग घायल हुए हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा, "स्वास्थ्य देखभाल पर हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन हैं - कभी भी, कहीं भी। वे लोगों को तत्काल आवश्यक देखभाल से वंचित करते हैं और पहले से ही तनावपूर्ण स्वास्थ्य प्रणालियों को तोड़ते हैं। हम यूक्रेन में यही देख रहे हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें