अल्वारो मोर्ते
- फोटो : Instagram
जल्द ही आएगा मनी हाइस्ट का पांचवा पार्ट
मनी हाइस्ट के चार सफल सीजन देखने के बाद हर कोई इस सीरीज के पांचवें सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हर कोई यही जानना चाहता है कि बैंक में फंसे प्रोफेसर की इस गैंग के साथ आखिरकार क्या होता है। हालांकि प्रशंसकों के इन सवालों के जवाब जल्द ही उन्हें मिल जाएंगे, क्योंकि इस सीरीज का पांचवा और फाइनल पार्ट सितंबर में रिलीज होगा। इसका बात का खुलासा खुद प्रोफेसर ने भी एक तस्वीर साझा करके किया था। जिसमें कैप्शन में लिखा था, 'मैं वापस आ गया हूं, प्रोफेसर वापस आ गया है।' बीते साल मार्च की शुरुआत में मनी हाइस्ट के चौथे सीजन को रिलीज किया गया था। आखिरी सीजन में वेब सीरीज की चर्चित किरदार नैरोबी की मौत हो गई थी। ऐसे में फैंस को किसी ट्विस्ट का इंतजार है। वहीं, प्रशंसक इस बात का भी इंतज़ार कर रहे हैं कि प्रोफेसर और रकेल की लव स्टोरी कहां तक पहुंचती है।