ब्लैक विडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स का चौथा फेज सिनेमाघरों में भी शुरू हो चुका है। ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ से शुरू हुआ सिलसिला जल्द ही ‘ब्लैक विडो’ तक पहुंचने वाला है। लेकिन, इस बीच मार्वेल की इन वेब सीरीज ने एमसीयू के फैंस का अच्छा मनोरंजन किया है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स यानी एमसीयू के दर्शकों की अमेरिका में बहुत बड़ी तादाद है। वहां इसकी इस साल की पहली वेब सीरीज ‘वांडा विजन’ को पहले वीकएंड में 16 लाख घरों में देखा गया। वहीं इसके बाद रिलीज हुई सीरीज ‘द फॉल्कन और द विंटर सोल्जर’ को पहले वीकएंड में 17 लाख घरों के लोगों ने देखा। लेकिन एमसीयू के दीवाने इन दिनों बेकरार हैं इसकी अगली फिल्म ‘ब्लैक विडो’ को लेकर। इस फिल्म का रोज कोई न कोई वीडियो मार्वेल स्टूडियो की तरफ से जारी हो रहा है।