'मिशन इंपॉसिबल 8'
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग का अब तक का कलेक्शन
'मिशन इंपॉसिबल 8' ने पहले दिन शनिवार को भारतीय सिनेमाघरों में 16.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ की जमकर कमाई की और तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने चौथे दिन 5.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.75 करोड़ रुपये और छठे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल मिलाकर 54.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं सातवें दिन 3.9 करोड़ रुपये, 8वें दिन 7 करोड़ रुपये और 9वें दिन फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 10वें दिन सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये और 11वें दिन मंगलवार को 2.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने बुधवार को 12वें दिन 1.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।