फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में चूहे को देख वॉल्ट डिजनी के दिमाग में आया था मिकी माउस का आइडिया, जानें और भी रोचक बातें

Wed, 15 May 2019 12:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mickey mouse - फोटो : social media
बचपन में मिकी माउस हर किसी का फेवरेट कॉर्टून हुआ करता था। बड़े हों या फिर छोटे हर किसी में मिकी माउस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता था। चाहे बर्थ डे केक पर मिकी माउस बनवाना हो या फिर कपड़े पर मिकी की तस्वीर ऐसी कई सारी यादें हैं जो मिकी माउस से जुड़ी हुई हैं। 1928 में नवंबर महीने की 18 तारीख को 'स्टीमबोट विले' नाम की फिल्म में मिकी माउस पहली बार नजर आया था। आइए आपको बताते हैं आपके फेवरेट कार्टून करैक्टर मिकी माउस के बारे में रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
mickey mouse - फोटो : social media
वॉल्ट डिजनी को एक नए कार्टून कैरेक्टर की जरूरत थी, जिससे कंपनी आगे चल सके। उनके चित्रकारों ने गाय, बैल, घोड़ा, मेढक, बिल्ली और कुत्ते बनाए, पर वॉल्ट को कोई भी कैरेक्टर पसंद नहीं आया। एक दिन ऑफिस में वॉल्ट डिज्नी की नजर एक चूहे पर पड़ी, और तब जाकर आपको मिला मिकी माउस।
विज्ञापन

3 of 5
Mickey Mouse - फोटो : social media
पहले वॉल्ट डिजनी ने चूहे के इस नए कैरेक्टर का नाम मॉर्टिमर रखा था, जो उनकी वाइफ लिलियन को पसंद नहीं आया। बाद में नाम बदल कर मिकी माउस रख दिया गया।

4 of 5
mickey mouse - फोटो : social media
मिकी माउस ने 'कार्निवल किड' में अपना पहला शब्द बोला था 'हॉटडॉग' और इसी के साथ मिकी माउस कार्टून की दुनिया का पहला बोलने वाला किरदार बन गया। 1946 से डिजनी के म्युजिशियन और एक्टर जिमी मैक डॉनल्ड मिकी की आवाज बने। मिकी माउस शुरुआत में ब्लैक एंड व्हाइट था, जिसे 1935 में कलर्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mickey Mouse - फोटो : social media
मिकी माउस को 10 बार ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है, जिसमें से ‘लेंड अ पॉ’ को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें