फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Jackson: माइकल जैक्सन को बचपन से थी संगीत में रुचि, भाई के पॉप ग्रुप से की थी करियर की शुरुआत

Mon, 29 Aug 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
किंग ऑफ पॉप के नाम से पुकारे जाने वाले माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में अपने सिंगिंग और डांस की वजह से मशहूर थे।  उनका जन्म 29 अगस्त 1958 में अमेरिका के इंडियाना प्रांत में हुआ था। बचपन से संगीत का शौक रखने वाले माइकल ने अपने करियर की शुरुआत भाई के पॉप ग्रुप से की थी। आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से थी संगीत में रुचि
माइकल को बचपन से भी संगीत से बेहद लगावा था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही टैम्बोरिन और बौंगा बजाना शुरु कर दिया था। इसके बाद वह अपने भाई के म्यूजिकल ग्रुप से जुड़ गए और धीरे-धीरे लोगों के बीच पहचाने जाने लगे। इस बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। साल 1971 में एक गायक के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 4
माइकल जैक्सन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/michaeljackson
शादी रही नाकाम
अपने गानों और स्टेप्स से लोगों के दिलों पर राज करने वाले माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले को हमसफर चुना लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक टिक न सकी और दो साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई। इस बाद उन्होंने अपनी नर्स डेबी रोव से शादी की जिससे उनके बच्चे भी हैं लेकिन ये शादी भी दो साल बाद टूट गई।
विज्ञापन

4 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
लुक्स की वजह से हमेशा रहे चर्चा में
माइकल जैक्सन अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में आ जाते थे। उन्होंने कई बार अच्छा दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। इसके लिए उनकी आलोचना भी खूब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने त्वचा का रंग बदलने के लिए भी सर्जरी कराई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जैक्सन 150 वर्षों तक जीना चाहते थे जिसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन बेड पर सोते थे। कहा जाता है कि लोगों से हाथ मिलाने से पहले वह दस्ताने पहना करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें