फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये फिल्म काल्पनिक घटनाओं पर आधारित है..', जानें क्यों हर फिल्म के पहले आता है डिसक्लेमर

Sat, 16 Nov 2019 06:18 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
फिल्म का डिसक्लेमर - फोटो : सोशल मीडिया
हर शुक्रवार को सिनेमाघर में कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि दर्शकों के पास अब हॉलीवुड और टॉलीवुड का भी विकल्प उपलब्ध रहता है। फिल्म चाहें कोई भी हो, जॉनर चाहें जो भी हो, लेकिन हर फिल्म में एक बात कभी नहीं बदलती और वो है डिसक्लेमर। दरअसल हर फिल्म के पहले आपको एक डिसक्लेमर दिखाया जाता है, लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा कि आखिर वो आपको क्यों दिखाया जाता है और इसकी शुरुआत कब से हुई? इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं डिसक्लेमर का इतिहास।
विज्ञापन

2 of 8
रसपुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
हर फिल्म की शुरुआत से पहले आपको स्क्रीन पर लिखा दिखता है, 'ये फिल्म काल्पनिक घटनाओं पर आधारित है और इसका जीवित और मृत किसी भी शख्स से कोई वास्ता नहीं। अगर किसी की कहानी इससे मिलती है, तो वो बस एक संयोग मात्र है। ( All Characters appearig in this film are fictious. Any resemblance to real persons living or dead, is purely coincidental)दरअसल जिस शख्स की वजह से हर फिल्म के पहले डिसक्लेमर दिया जाता है उसका नाम है ग्रिगोई रसपुतिन (Rasputin)
विज्ञापन

3 of 8
रसपुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रसपुतिन पर बनी फिल्म के बाद ही एक बड़ा विवाद हुआ था और उसके बाद से ही फिल्मों के पहले डिसक्लेमर का सिलसिला शुरू हुआ। लेकिन विवाद से पहले जरा जान लेते हैं कि आखिर कौन है ग्रिगोरी रसपुतिन। रसपुतिन की कहानी शुरू होती है 1869 से, जहां एक किसान के परिवार में जन्म के बाद भी रसपुतिन अपना खानदानी पेशा यानी किसानी नहीं करता, बल्कि एक साधु बनने की राह पर चल देता है। रसपुतिन की जिंदगी में तब बदलाव आना शुरू होता है जब उसकी बेमतलब बातें सच होना शुरू हो जाती है। ऐसे में धीरे-धीरे लोग उसकी हर बात का विश्वास करने लगते और जानें कैसे उसकी बातें सच होने लगतीं और आखिरकार 1906 में ये बात पहुंचती है शाही दरबार तक। उस वक्त तक लोग ऐसा भी कहने लगे थे कि रसपुतिन को सम्मोहन करना आता है।

4 of 8
रसपुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
शाही दरबार में रूस के आखिरी शाही परिवार की रानी एलेक्जेंड्रा अपने बेटे एलेक्सी के इलाज के लिए परेशान थीं, उस वक्त तक जहां- जहां से उन्हें उम्मीद थी, वहां- वहां से उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी थी। ऐसे में जब रसपुतिन के बारे में रानी को पता लगता है तो वो तुरंत उसे बुलाती हैं। वहीं रसपुतिन भी रानी को भरोसा देता है कि उनके बेटे को कुछ नहीं होगा। कोई नहीं जानता लेकिन किसी तरह से रानी के बेटे की तबीयत में सुधार होने लगता है और इसके बाद न सिर्फ रानी बल्कि पूरा शाही दरबार रसपुतिन का मुरीद होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 8
रसपुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
रसपुतिन का जादू शाही परिवार पर कुछ ऐसा चलने लगा कि अब हर बात का फैसला रसपुतिन से पूछने के बाद ही किया जाता। उस वक्त एक तरफ जहां रसपुतिन का हर कोई मुरीद हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर रसपुतिन के सनकीपन और सेक्स की भूख के किस्से भी आम होने लगे। वर्ष 1914 तक सब कुछ अपने हिसाब से चलता रहा लेकिन  प्रथम विश्वयुद्ध ने रसपुतिन की जिंदगी पलट दी क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि रूस ने विश्वयुद्ध रसपुतिन के कहने के मुताबिक ही लड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
रसपुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
1914 में प्रथम विश्वयुद्ध छिड़ा और हर किसी की जुबां पर सिर्फ एलेक्जेंड्रा का नाम था, क्योंकि एलेक्जेंड्रा खुद जर्मन से थीं। एक तरफ जहां रूस जंग हार रहा था तो वहीं दूसरी ओर एलेक्जेंड्रा और रसपुतिन के शारीरिक संबंधों के किस्से शुरू होने लगे। हालांकि इस बारे में कभी कोई सबूत सामने नहीं आया। लेकिन रूस जंग हार रहा था और रसपुतिन- एलेक्जेंड्रा के किस्से आम होने से रूसी लोगों को गुस्सा आने लगा। जिसके बाद ऐसी भी बातें सामने आने लगीं कि एलेक्जेंड्रा और रसपुतिन जर्मन के एजेंट हैं।
विज्ञापन

7 of 8
रसपुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वयुद्ध में रूस को भारी नुकसान हुआ जिसका जिम्मेदार रसपुतिन को ठहराया जाने लगा। इसके बाद शाही परिवार के अंतिम प्रतिनिधि राजकुमार फेलिक्स युसुपोव ने एक पार्टी में रसपुतिन को मारने की साजिश रची और खाने में जहर दे दिया। लेकिन बड़ी बात थी कि जहर का रसपुतिन पर कोई असर ही नहीं हुआ। इसके बाद गुस्से में फेलिक्स ने रसपुतिन के पेट में तीन गोलियां मारीं। गोली लगने से घायल होकर रसपुतिन जमीन पर गिर गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से खड़ा हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे बहुत मारा और कपड़े में लपेट कर नदी में फेंक दिया। हालांकि मौत के कुछ वक्त बाद ही रूस में क्रांति हुई और उस क्रांति में  शाही परिवार भी खत्म हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
रसपुतिन एंड द एम्प्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
न सिर्फ रसपुतिन की जिंदगी बल्कि रसपुतिन की मौत भी काफी अलग थी। कहा जाता है कि जहर और गोलियों से नहीं बल्कि रसपुतिन की मौत पानी में डूबने से हुई थी। ऐसे में रसपुतिन पर 1933 में एमजीएम ( Metro-Goldwyn-Mayer) ने 'रसपुतिन एंड द एम्प्रेस' नामक बायोपिक बनाई। इस बायोपिक में युसुपोव की पत्नी आइरिन का भी जिक्र था। बायोपिक में दिखाया गया था कि रसपुतिन ने आइरिन का बलात्कार किया था। फिल्म पर अदालत में युसुपोव ने 89 लाख 58 हजार 950 रुपये का दावा ठोका और कहा कि फिल्म में कई बातें गलत दिखाई गई हैं, जिसमें रसपुतिन की मौत भी शामिल है। वहीं आइरिन कभी भी रसपुतिन से नहीं मिली। इस मामले में रसपुतिन को जीत मिली थी।  इस बायोपिक के विवाद के बाद से ही फैसला लिया गया था कि हर फिल्म के पहले डिसक्लेमर दिखाया जाएगा ताकि फिल्म पर किसी तरह का विवाद न हो।

पढ़ें: फिल्म के लिए लियोनार्डो घोड़े की खाल में सोए, कच्चा मांस खाया, दाढ़ी बढ़ाई तब जाकर मिला ऑस्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें